Posts

Showing posts from August, 2019

नाग पंचमी के दिन ऐसे करें पूजा

Image
नाग हमारी हिन्दू संस्कृति में बहुत महत्व रखते हैं | इसलिए हर श्रावण माह के शुक्ल पक्ष में पंचमी तिथि के दिन नाग को समर्पित नाग पंचमी (Naag Panchami 2019) का त्यौहार मनाया जाता है | मान्यता है की इस दीन नाग का दर्शन होना अति शुभ माना जाता है | इस बार नाग पंचमी का त्यौहार 5 अगस्त, 2019 के दिन मनाया जायेगा | नाग की पूजा सिर्फ धार्मिक कारणों से ही नही बल्कि ज्योतिष कारणों से भी किया जाता है | नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष दूर होता है | यह दोष का पीड़ित व्यक्ति शारीरिक और आर्थिक समस्या के साथ साथ संतान सम्बन्धी परेशानी का सामना भी करना पढ़ता है | अब आप यह जानिए की नाग पंचमी (Naag Panchami 2019) के दिन किस विधि से करें नाग की पूजा | सबसे पहले प्रातः उठ कर स्नान अदि से निवृत हो जाएँ और इस दिन व्रत का संकल्प लेते हुए विधि विधान से नाग देवता की पूजा करें | नाग देवता को भोग सेवईं और चावल से चढ़ाएं | नाग देवता को सुगन्धित पुष्प प्रिय हैं इसीलिए पूजा के वक्त नाग देवता को सुगन्धित पुष्प ज़रूर चढ़ाएं | नाग पंचमी  (Naag Panchami 2019)  कथा बहुत समय पहले एक किसा