नाग पंचमी के दिन ऐसे करें पूजा

नाग हमारी हिन्दू संस्कृति में बहुत महत्व रखते हैं | इसलिए हर श्रावण माह के शुक्ल पक्ष में पंचमी तिथि के दिन नाग को समर्पित नाग पंचमी (Naag Panchami 2019) का त्यौहार मनाया जाता है | मान्यता है की इस दीन नाग का दर्शन होना अति शुभ माना जाता है | इस बार नाग पंचमी का त्यौहार 5 अगस्त, 2019 के दिन मनाया जायेगा |
नाग की पूजा सिर्फ धार्मिक कारणों से ही नही बल्कि ज्योतिष कारणों से भी किया जाता है | नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष दूर होता है | यह दोष का पीड़ित व्यक्ति शारीरिक और आर्थिक समस्या के साथ साथ संतान सम्बन्धी परेशानी का सामना भी करना पढ़ता है |
अब आप यह जानिए की नाग पंचमी (Naag Panchami 2019) के दिन किस विधि से करें नाग की पूजा |
सबसे पहले प्रातः उठ कर स्नान अदि से निवृत हो जाएँ और इस दिन व्रत का संकल्प लेते हुए विधि विधान से नाग देवता की पूजा करें | नाग देवता को भोग सेवईं और चावल से चढ़ाएं | नाग देवता को सुगन्धित पुष्प प्रिय हैं इसीलिए पूजा के वक्त नाग देवता को सुगन्धित पुष्प ज़रूर चढ़ाएं |

नाग पंचमी (Naag Panchami 2019) कथा

बहुत समय पहले एक किसान अपने खेत में हल चला रहा था | तभी उस किसान से सांप के बच्चों की मौत हो जाती है | अपने बच्चों की मौत देख नाग माता बहुत क्रोधित हो जाती हैं और बदला लेने वे उस किसान के घर जाती हैं |
रात को नाग माता किसान, उसकी पत्नी और असके बेटों को डंस लिया किन्तु उसकी बेटी को नहीं डंसा | वे दोबारा किसान के घर उसकी बेटी को डंसने जाती है | पर जब वे उसके घर पहुचती है तो किसान की बेटी नाग माता को प्रसन्न करने के लिए एक कटोरे में दूध भर कर रख देती है और नाग माता से हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगती है | तभी नाग माता प्रसन्न हुई और उसके परिवार नाग माता ने को जीवनदान दे दिया | और तभी नाग माता ने आशीर्वाद भी दिया की श्रावण शुक्ल पंचमी को जो महिला सांप की पूजा करेगी उसकी कई पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी | तभी से नाग पंचमी पर सांप की पूजा करने का महत्व है |
अपने कुंडली से काल सर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) दूर करने के लिए या जीवन की किसी भी परेशानी का समाधान पाने के लिए आप आचार्य इंदु प्रकाश जी  से मिलें |

Comments

Popular posts from this blog

Acharya Indu Prakash Contact Number

जानिए कब और कैसे बनाता है जेल यात्रा का योग ।

जानिए जन्मकुंडली के साथ नवमांश कुंडली भी कैसे बताती है व्यक्ति के जीवन काल को ।